मंगरोप(मुकेश खटीक) 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूरा गांव एक रंग में रंगा हुआ नजर आया।महोत्सव के अंतर्गत के गांव के सबसे प्राचीन रावला चौक स्थित चारभुजा नाथ मन्दिर पर श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा मंच द्वारा 2100 दीपक जलाकर अयोध्या में बिराजे जन जन के आराध्य श्रीराम की खुशी में धूमधाम से उत्सव मनाया गया।सोमवार को अयोध्या में हुए श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को गांव में दीपावली की तरह धूमधाम से मनाया गया।सुबह से ही गांव के लोग श्रीराम उत्सव में लीन हो गए हैं।बडा मन्दिर से लेकर गांव में स्थित अन्य 41 मंदिरों में रामधुन और भजन गूंजते रहे वहीं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए गए।जिससे गांव का माहौल राममयी हो गया। अयोध्या में हुए श्री राम मंदिर लोकार्पण समारोह एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समरोह के दर्शनों को जन जन को करवाने के लिए गांव के बड़ा मन्दिर प्रांगण में एलईडी लगाकर लाइव प्रसारण किया गया।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों द्वारा भगवान राम की प्रतिमा सहित डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें गांव सहित आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिला,पुरुष एवं युवक व युवतिया मौजूद रहे।साथ ही डीजे की धार्मिक धुनों पर देर शाम तक झूमते हुए अयोध्या में भगवान के बिराजने की खुशी जाहिर की।निकटवर्ती फागना का खेड़ा गांव में इस मौके पर अखण्ड रामजोत व सुंदरकांड पाठ कर ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाकर प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।बरसोलिया गांव में भव्य आयोजन किए गए बनु सिंह नें बताया की राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान चारभुजा नाथ मन्दिर में भगवान को चांदी की धनुष चढ़ाई शाम को मन्दिर पर दीपदान किया गया साथ ही 80 पकवानो का भोग लगाया गया।गिरिराज सिंह नें एवं अन्य साथियों के आर्थिक सहयोग से लोगों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।आसपास के कुम्हारिया,सोला का खेड़ा,पाटनिया,भोली,सबलपुरा,दरी, झोपड़िया,कल्याणपुरा,रतनपुरा आदि गांवो में भी इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।